Corona Virus Update 8 April 2022 पिछले 24 घंटे में आए 1,109 नए केस

0
376
Corona Virus Update 8 April 2022

Corona Virus Update 8 April 2022 पिछले 24 घंटे में आए 1,109 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Corona Virus Update 8 April 2022 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 1,109 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि देश में कोरोना के केस काफी खत्म हो चुके हैं और जल्द ही हम कोरोना की इस तीसरी लहर को भी मात दे देंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक भारत में कुल 4,30,33,067 मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामले 11,492 शेष रह गए गए।

5,21,573 लोगों की मौत हो चुकी 

वहीं अगर मौत की संख्या की बात करें तो अभी तक देश में 5,21,573 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का आंकड़ा अब (Corona Virus Update 8 April 2022) 0.03 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर की बात करें तो यह 0.24% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.23% दर्ज की गई।

17 नवंबर, 2019 आया था चीन में पहला केस 

ज्ञात रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी प्रभावित किया। न जानें कितने लोगों को इस दौर में अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा। (Corona Virus Update 8 April 2022)  लेकिन पिछले कुछठ दिनों में कोरोना ने फिर चीन में अपने पांव पसार लिए हैं जिस कारण वहां की सरकार को कई शहर में लॉकडाउन लगाना पड़ गया। यहां करोड़ों लोग फिर घरों में कैद हो चुके हैं।

Also Read :  ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फलों, सब्जियों की कीमतों में उछाल

SHARE