Corona Virus Update 1 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये 6 हज़ार 915 नए केस

0
638
Corona Virus Update 1 March 2022

Corona Virus Update 1 March 2022 पिछले 24 घंटे में आये 6 हज़ार 915 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Corona Virus Update 1 March 2022 : भारत में कोरोना की रफ़्तार लगातार कम होती जा है जो की अच्छी बात है। हर रोज मिलने वाले संक्रमितों की तुलना में आज फिर इस संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 6 हज़ार 915 नए केस सामने आए हैं। (Corona Virus Update 1 March 2022)  हालांकि कोरोना से मरने वालो की संख्या में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 180 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधर आया है जिसके बाद अब देश में 98.59 रिकवरी रेट पहुंच गया है।

देश में इतने एक्टिव केस

कल यानी सोमवार की बात करे तो कोरोना के 8 हजार 013 नए केस सामने आए थे जबकि रविवार को 10 हजार 273 नए मामले मिले थे। दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। (Corona Virus Update 1 March 2022) सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं भारत में अब कोरोना के कुल 92,472 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read :  70 लाख रुपये की 669 ग्राम हेरोइन की बरामद

SHARE