Corona Update 1 April 2022 पिछले 24 घटें में 1,335 आए नए केस

0
313
Corona Update Today 9 April 2022

Corona Update 1 April 2022 पिछले 24 घटें में 1,335 आए नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Corona Update 1 April 2022 : भारत में कोरोना के केसो में लगतार गिरावट जारी है रोजाना लगातार केस कम आ रहे है। व्ही आज की बात करें तो आज मामलों में उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,335 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

रिकवरी रेट 98.75 फीसदी

Corona Update Today 1 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पर पहुंच गया है। गुरुवार को देश में कोरोना के 1,225 नए मामले सामने आए थे जबकि बुधवार को 1,233 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 14,704 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 1 April 2022

Also Read :  कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 250 रुपये की बढ़ोतरी, आज से 2,253 रुपये होंगे खर्च 

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE