Congress on budget, old liquor in new bottle: बजट पर बोली कांग्रेस, नयी बोतल में पुरानी शराब

0
988

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को पेश बजट को ‘‘नयी बोतल में पुरानी शराब’’ करार दिया और कहा इसमें कुछ भी नया नहीं है। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”इसमें कुछ भी नया नहीं है। पुरानी बातों को दोहराया गया है। यह नयी बोतल में पुरानी शराब है।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है।