Abhijeet Dipke Vs Dharmendra Pradhan: सीजेपी फाउंडर का शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा धर्मेंद्र प्रधान के हाथ छात्रों के खून से रंगे, हम आतंकवादी नहीं

0
61

शिक्षा मत्री ने सीजेपी को कहा था दहशतगर्दों की बी टीम
Abhijeet Dipke Vs Dharmendra Pradhan, (आज समाज), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर कड़ा पलटवार किया। दीपके ने कहा, सोचिए प्रधान ने क्या कहा। जब हम उन छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि सीजेपी आतंकवादियों की बी टीम है। अभिजीत ने कहा, शिक्षा मंत्री देश के युवाओं को आतंकवादी कह रहे हैं।

सर, हम आतंकवादी नहीं हैं। हमें आप जैसे लोगों से देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। इसके बाद एक्स पर एक और पोस्ट में दीपके ने लिखा, धर्मेंद्र प्रधान हमें आतंकवादी कहते हैं। विडंबना यह है कि उनके हाथ 17 से ज्यादा छात्रों के खून से रंगे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा था, जिन्हें डेमोक्रेसी ने रिजेक्ट किया, वे भेष बदलकर वापस आए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है।

कुछ लोग जानबूझकर शिक्षा को डिरेल करने की कोशिश कर रहे

प्रधान ने ये भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर शिक्षा को डिरेल करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहे वो कोचिंग सेंटर वाले हों या फिर शिक्षा माफिया हों, इन पर नजर रखी जा रही है। हम इन्हें घुटने पर लाएंगे, नहीं तो हम देश के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे