Citizenship Amendment Bill Bill not against Constitution or Secularism – Jamyang Namgyal: सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल बिल संविधान या धर्म निरपेक्षता के खिलाफ नहीं-जमयांग नामग्याल

0
214

नई दिल्ली। शनिवार को लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग नामग्याल ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर कहा कि ये संविधान के खिलाफ जाकर नहीं लाया जा रहा है। ये किसी जातिविशेष से ताल्लुक रखते हैं उनके लिए नहीं लाया जा रहा है। यह बिल संविधान या धर्म निरपेक्षता के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मजबूरी में ओते है उनको भारते ने आतजक स्वागत किया है। लेकिन कुछ लोग जानबूझ कर आते हैं। जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि किसी को टारगेट करके यह बिल बिल्कुल नहीं लाया गया है। जबकि एक अखबार के कार्यकम्र में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटिजन्स पर कहा कि यह स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है। इसके अलावा सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर उन्होंने कहा कि वो जानते हैं कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं, हम भी जानते हैं कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं और देश भी जानता है कि वो ये विधेयक क्यों लाए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल में आपको यह साबित करना होगा कि इससे देश के अल्पसंख्यकों के साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी।

SHARE