इंदौर के मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, छत धंसने से 5 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

0
294
Big Accident in Indore Temple

आज समाज डिजिटल, Big Accident in Indore Temple : मध्यप्रदेश के इंदौर में आज रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी एक छत धंस गई। जिस कारण लगभग 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं अभी तक 18 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चला रखा है।

जानकारी के मुताबिक मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। चंद्रप्रकाश गोयल ने बताया कि गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी।

मौके पर मौजूद भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रशासन ने उन्हें पांच लोगों की मौत की जानकारी दी है। इनमें से दो की पहचान हो गई है।

Indore Accident

ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए।

सीएम ने दिए बचाव अभियान में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना पर संज्ञान लिया है। शिवराज सिंह ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। सीएम दफ्तर लगातार इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जो लोग फंसे हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें : साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सूर्या ने मुम्बई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

ये भी पढ़ें : छात्रा ने 48 हजार रुपये की कीमत वाला iPhone 11 ऑनलाइन मंगवाया, डिब्बा खोला तो आंखें फटी रह गई…

ये भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगी OLED स्क्रीन वाला MacBook Air, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE