Avalanche in Siachen, world’s highest battlefield, two soldiers martyred: विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में हिमस्खलन, दो जवान शहीद

0
377

जम्मू। विश्व की सबसे ऊंचे सीमाक्षेत्र कहे जाने वाले सियाचिन में हिमस्खलन ने दो जवानों का जीवन ले लिया। दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना का गश्ती दल शनिवार सुबह तड़के हिमस्खलन की चपेट में आया। इसकी वजह से दो सेना के जवान शहीद हो गए। रेस्क्यू टीम ने गश्ती दल का पता लगाया और उसे निकालने का काम किया। इस काम में हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। बता दें कि 18 नवंबर को भी हिमस्खलन के कारण सियाचिन ग्लेशियर में चार जवान शहीद हो गए थे जबकि दो पोर्टरों की भी मौत हो गई थी। सियाचिन ग्लेशियर में आए इस हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के आठ जवान और पोर्टर लापता हो गए थे।