Alia Bhatt Welcome Baby Daughter : आलिया और रणबीर बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी, फैंस और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल

0
843
Alia Bhatt Welcome Baby Daughter

आज समाज डिजिटल, (Alia Bhatt Welcome Baby Daughter) : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर मम्मी-पापा बन गए हैं। आलिया ने रिलायंस अस्पताल में आज एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। यह खबर बाहर आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लोग आलिया-रणबीर को बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt Latest News) आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। इस दौरान उन्हें रणबीर संग देखा गया था। रविवार सुबह 7.30 रणबीर कपूर वाइफ आलिया भट्ट को लेकर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। आलिया के एडिमिट होने के कुछ देर बाद उनकी मां सोनी राजदान और सासु मां नीतू कपूर भी पहुंच गई थीं।

हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी न्यूज आ गई

आलिया भट्ट ने बेबी के आने की खुशी (Alia Bhatt First Child) का इजहार सोशल मीडिया पर किया। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो बहुत ही कमाल की लड़की है। अब हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।

अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे आलिया और रणबीर

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले करीब 5 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। रणबीर और आलिया ने घोषणा की थी कि वे अपनी शादी के तुरंत बाद एक बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद, आलिया ने व्यस्त ब्रह्मास्त्र प्रचार जारी रखा और अपना खुद का मातृत्व ब्रांड, एडमामा लॉन्च किया।

नवम्बर के आखिरी सप्ताह में थी डिलीवरी की उम्मीद

बता दें कि पहले कहा गया था कि आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि आलिया भट्ट कुछ देर पहले ही रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच गई है। इसका सीधा सा मतलब है कि आलिया किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, कल से स्कूल बंद

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : 143 साल पुराना मोरबी पुल, 143 से ज्यादा मौतें, कितनी लापरवाहियां, कितने गुनाहगार, आगे क्या होगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE