A country and a citizenship is the identity of India – Giriraj Singh: एक देश और एक नागरिकता ही है हिंदुस्तान की पहचान-गिरिराज सिंह

0
179

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने दोहराया कि पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा। कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में एनआरसी नहीं लागू होने देंगे। जबकि अमित शाह ने कहा था कि अवैध लोगों की पहचान के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू होगा और इसमें सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों को शामिल किया जाएगा। अब एनआरसी का समर्थन करने के लिए बेगुसराय से भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह सामने आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान। एनआरसी है हिंदुस्तान की मांग।’पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोई आपकी नागरिकता छीनकर आपको शरणार्थी नहीं बना सकता है। धर्म के आधार पर कोई बंटवारा नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने से पहले भाजपा को यह बताना चाहिए कि 14 लाख हिंदू और बंगालियों का नाम असम में एनआरसी सूची में क्यों नहीं है।असम में एनआरसी की अंतिम सूची में 19.6 लाख लोगों के नाम नहीं आने के बाद बंगाल में प्रस्तावित एनआरसी ने लोगों के बीच घबराहट पैदा कर दी और उसमें 11 लोगों की जान चली गई।

SHARE