महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों को नाम की

0
246

नई दिल्ली। देश के कई राज्य बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। लोगों के घर बार सबकुछ खत्म हो गया है। केरल, महाराष्ट्र, राज्स्थान के कई इलाको में बाढ़ आई हुई है। महाराष्ट्र राज्य के भी इलाकों में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के कैबिनेट मंत्री अपनी एक महीने की सैलरी दान देंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सभी मंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन जमा कराएंगे। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ का पानी घटने के साथ ही इन दोनों जिलों के प्रशासन अब बारिश के प्रकोप से प्रभावित लोगों को आवश्यक आपूर्ति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों जिलों में बचाव अभियान खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि तदनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। कोल्हापुर के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय शिंदे ने कहा कि मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-4) पिछले सप्ताह बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। बाढ़ के पानी में कमी आई है जिसके बाद राजमार्ग को खोला गया है। धीमी गति से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब बाढ़ के पानी के घटने के बाद सोमवार को यह राजमार्ग आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया और धीमी गति से वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई। राज्य के कोंकण और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के कारण कोल्हापुर और सांगली जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां पिछले नौ दिनों में जलप्रलय में 43 लोगों की मौत हो गई।

SHARE