PM Modi Wishes Countrymen On National Space Day, नई दिल्ली: आज दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। भारत मंडपम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) व इसरो के गगनयान मिशन पर जाने वाले अन्य अंतरिक्ष यात्री भी मौजूद रहे।

शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस पर तिरंगा गर्व से भर दिया

पीएम ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर तिरंगा फहराकर देश के हर नागरिक को गर्व से भर दिया। उन्होंने कहा, शुभांशु जब तिरंगा मुझे दिखा रहे थे, वह पल और अनुभूति शब्दों से परे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत खुद का अपना अंतरिक्ष स्टेशन भी बनाएगा। उन्होंने कहा, दो वर्ष पहले ही भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रचा था और यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बना था।

आर्यभट्ट से गगनयान तक है इस बार की थीम

प्रधानमंत्री ने कहा, 2025 यानी इस बार के अंतरिक्ष दिवस की थीम आर्यभट्ट से गगनयान तक है। उन्होंने कहा, इसमें भविष्य का संकल्प भी है और अतीत का आत्मविश्वास भी है पीएम ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि बहुत कम टाइम में हमारे युवाओं के बीच राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आकर्षण व उत्साह का विषय बन गया है, जो भारत के लिए बड़े गौरव की बात है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धि

पीएम मोदी ने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करना, देश व देश के साइंटिस्टों का स्वभाव बन गया है। दो साल पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर भारत ऐसा करने वाला पहला देश बनने के साथ ही उन देशों में भी शामिल हो गया है जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग व अनडॉकिंग की क्षमता प्राप्त कर ली है।

गगनयान भी भरेगा सफलता की उड़ान

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत आज सेमी क्रायोजेनिक इंजन व इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी महत्वपूर्ण तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द अपने वैज्ञानिकों की बदौलत इसरो का गगनयान मिशन भी सफलता की उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष तकनीक आज देश में प्रशासन का हिस्सा भी बन रही है।

आपदा प्रबंधन हो अथवा पीएम गति शक्ति, सबमें अंतरिक्ष तकनीक यूज हो रही है। इससे नागरिकों का जीवन सुगम बन रहा है। मछुआरों को सैटेलाइट्स की जानकारी मिलती है। फसल बीमा योजना में भी सैटेलाइट से आकलन हो रहा है। मोदी ने कहा, मैंने लाल किले से कहा था, हमारा रास्ता रिफॉर्म, परफॉर्म व ट्रांसफॉर्म का है, इसलिए बीते 11 साल में देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र एक के बाद कई बड़े सुधार किए हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi: ‘लालटेन’ के शासन में हमेशा ‘लाल आतंक’ की गिरफ्त में रहा बिहार