झज्जर : नगरपालिका कर्मचारियों ने शुरू की 2 दिन की भूख हड़ताल

0
306

धीरज चैहल, झज्जर :
नगरपालिका कर्मचारियों ने 2 दिन की भूख हड़ताल शुरू की। म्यूनिसिपल कमेटी के दफ्तर के सामने सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। कोरोना जोखिम भत्ते, समान काम समान वेतन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे न मानी गई तो सफाई कर्मचारी प्रदेशस्तरीय हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सिर्फ कोरोना योद्धा कर खुश तो किया लेकिन उनके लिए कुछ किया नहीं।
दो दिवसीय भूख हड़ताल के बाद 27 तारीख को पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश पर पर जाएंगे। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान शिवम सांवरिया ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तो हम बड़े स्तर पर हड़ताल करेंगे।

SHARE