विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह 

0
246
MP Pratibha Singh Statement

आज समाज डिजिटल, Shimla News : कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती।

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उभर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। (MP Pratibha Singh Statement)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर आनन फानन में सेंकड़ों कार्यालय खोले थे। वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने व राजनैतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था, जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने की कोई आवश्यकता नही हैं। 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा की फिजूलखर्ची से अब करोड़ों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का भाजपा को कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने कारनामों के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – कुल्लू और चंबा के पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, अटल टनल में वाहनों की आवाजाही पर रोक

यह भी पढ़ें – Adani Group मामले में निष्पक्ष जांच के लिए विपक्षी दलों का प्रदर्शन, दोनों सदनों में कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें – Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

यह भी पढ़ें – NIA Action: एनआईए ने गिरफ्तार किए तीन आतंकवादी, इस जगह हमले की साजिश में थे शामिल

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE