Haryana Breaking News : हरियाणा में ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार, चार की मौत

0
161
Haryana Breaking News : हरियाणा में ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार, चार की मौत
Haryana Breaking News : हरियाणा में ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार, चार की मौत

एक ही परिवार से संबंधित हैं सभी मृतक, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल

Haryana Breaking News (आज समाज), यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग ट्रक के नीचे दबने से मर गए। वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार से संबंधित पांच लोग जिनमें एक महिला भी शामिल है।

दो बाइक पर सवार होकर यमुनानगर से रेणुकाजी जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक सामान से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक पर पलट गया। इससे दोनों बाइक पर वार पांचों लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि महिला घायल हो गई।

लालढांग ढलान के पास हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा लालढांग ढलान के पास उस समय हुआ जब बाइक सवारों के दूसरी तरफ से लोड ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया। जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा उस समय बाइक सवार उसके पास से गुजर रहे थे। जैसे ही ट्रक पलटा उसने बाइक सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रिटिकल केयर यूनिट में मेडिकल एक्सपर्ट्स की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया। चंद सेकेंड में ही बाइकों पर पलट गया। बाइक सवार पांचों लोग ट्रक के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने शुरू किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : UP Breaking News : यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत