Mohanlal Badoli बोले – जनता को पता थी कांग्रेस की हकीकत, नवजोत ने दिखाया आईना

0
62
Mohanlal Badoli बोले - जनता को पता थी कांग्रेस की हकीकत, नवजोत ने दिखाया आईना
Mohanlal Badoli बोले - जनता को पता थी कांग्रेस की हकीकत, नवजोत ने दिखाया आईना

Mohanlal Badoli, (आज समाज), झज्जर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली आज झज्जर के गिरावड़ में युवा मॉक पार्लियामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे। वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ मॉक पार्लियामेंट में 14 जिलों के युवा ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। मॉक पार्लियामेंट में पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाने वाले युवाओं की प्रतिभागिता को बड़ौली ने सराहा। मॉक पार्लियामेंट के अयोजन के भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की सफल आयोजन के लिए पीठ थपथपाई।

कांग्रेस को हर चीज में चुनाव दिखाई देता

दीपेन्द्र हुड्डा के भाजपा पर वंदे मातरम के बहाने वंदे वोटरम करने वाले बयान पर भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसलिए ही दुर्गति हो रही है। कांग्रेस को हर चीज में चुनाव दिखाई देता है। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर 500 करोड़ में सीएम की कुर्सी देने वाले बयान पर कहा कि जनता को कांग्रेस की हकीकत  पता थी, लेकिन  नवजोत कौर सिद्धू ने आईना दिखा दिया।

कांग्रेस आज भी कई धड़ों में बंटी हुई

पीएम मोदी ने केवल इतना बताया कि कैसे मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम को छोटा किया गया। इस पर विपक्ष बिफर गया। बड़ोली ने कहा कांग्रेस का संगठन है ही नहीं, कांग्रेस आज भी कई धड़ों में बंटी हुई है। वहीँ भाजपा संगठन को मजबूत बताते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जोकि जनता के बीच काम और विचार लेकर जाता है। मोहन लाल बड़ोली ने हड़ताली डॉक्टरों से अपील की डॉक्टर देश व जनहित में काम पर वापिस लौटे ,सरकार मांगों पर सहानुभूति से विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah On Vande Mataram : चर्चा की ज़रूरत तब भी थी, आज भी है और 2047 में जब महान भारत बनेगा तब भी रहेगी