Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)चरखी दादरी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होंने जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर के साथ कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को विधायक सुनील सांगवान के साथ लाजपत राय चौक पर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों और जनता के अपार विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में है। विधायक सुनील सांगवान ने कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां आम जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है। बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। विधायक ने यह भी जोड़ा कि देश हित में हर वर्ग और व्यापारी समुदाय हमेशा भाजपा के साथ खड़ा है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।