हांसी के विधायक विनोद भ्याणा ने किया दावा, कहा-दोनों ही नेता भाजपा के लिए सम्माननीय, एक साथ्सा आएंगे नजर
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार में अबकी बार विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा की ओर से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में विधायक सावित्री जिंदल और पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एक साथ नजर आएंगे। यह दावा हांसी विधायक विनोद भ्याणा ने किया है। हिसार में भाजपा आॅफिस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भ्याणा ने कहा कि दोनों ही नेता भाजपा के लिए सम्माननीय हैं।
ऐसे में दोनों ही एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि पिछली साल चुनाव से ठीक पहले अगस्त में भाजपा ने हिसार में तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसके संयोजक तब के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता थे।
पिछली बार सावित्री जिंदल का इंतजार किए बिना निकाल दी गई यात्रा
इस यात्रा में सावित्री जिंदल को भी आना था मगर कमल गुप्ता ने सावित्री जिंदल का इंतजार किए बिना ही समय पर यात्रा निकाल दी। जिंदल देरी से पहुंची और अपने समर्थकों के साथ कुछ दूर यात्रा निकालकर नाराजगी जाहिर कर लौट गईं। दोनों नेताओं के बीच खींचतान तब नजर आई थी।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से सब्सिडी देने की तैयारी में सरकार