West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ जारी रहेगा मिलिट्री ऑपरेशन : येचिएल लीटर

0
141
West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ जारी रहेगा मिलिट्री ऑपरेशन : येचिएल लीटर
West Asia Crisis : ईरान के खिलाफ जारी रहेगा मिलिट्री ऑपरेशन : येचिएल लीटर

कहा, इजरायल ऐसे देश के साथ नहीं रहस सकता जो लगातार उसे खत्म करने की धमकी देता है :

West Asia Crisis (आज समाज), यरूशलम : ईरान के खिलाफ जारी हमलों को इजरायल ने और भी ज्यादा तेज करने की धमकी देते हुए कहा है कि इजरायल तब तक मिलिट्री आॅपरेशन जारी रखेगा, जब तक ईरान को घुटनों पर नहीं ला दिया जाता। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा है इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों से ईरान को भारी क्षति पहुंच रही है। उसके कई शहर खंडहर में बदल चुके हैं और वह आर्थिक रूप से लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि इजरायल अब ऐसे देश के साथ नहीं रह सकता, जो लगातार उसे खत्म करने की बात करता है और मिसाइल हमले कर रहा है।

ईरान ने इजरायल पर दागी दर्जनों मिसाइल

इजरायल की सेना ने बताया है कि ईरान की ओर से एक और मिसाइल हमला किया गया है। सेना के मुताबिक यह हमला आधी रात के बाद से अब तक की आठवीं मिसाइल बौछार है। जैसे ही मिसाइलों का पता चला, दक्षिणी इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला लगातार बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जहां ईरान बार-बार मिसाइल हमले कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दक्षिणी इलाकों में खतरे की चेतावनी जारी की गई है और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं।

ईरान के राष्टÑपति ने इजरायल को दी चुनौती

दूसरी तरफ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि किसी भी हमले का जवाब मैदान में दिया जाएगा। अगर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

जासूसी के आरोप में ईरान ने 25 लोग पकड़े

ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के लिए काम करने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। खुफिया मंत्रालय के अनुसार, माकार्जी प्रांत में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन पर सैन्य ठिकानों की जानकारी साझा करने और देश में अशांति फैलाने की साजिश का आरोप है। वहीं, गोलस्तान प्रांत में दो अन्य लोगों को पुलिस केंद्रों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित : ईरान