Meteor Shower in Haryana | आज समाज नेटवर्क | नई दिल्ली। हरियाणा के आसमान में शुक्रवार और शनिवार की रात एक चमकीली चीज दिखने से लोग हैरान हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 1.30 बजे आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी जैसे आग के गोले नीचे की तरफ आ रहे हों। तो कहीं एक दिशा से दूसरी दिशा में जाते दिखे। लगभग 1 मिनट तक यह नजारा आसमान में दिखा। एनसीआर के कई जिलों में यह नजारा देखने को मिला।

जिसके वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। जिसमें कोई इसे ड्रोन, कोई टूटता तारा, कोई उल्कापिंड तो कोई इसे सेटलाइट बता रहा है। इस बारे में जब खगोल विज्ञानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह एक उल्कापिंड था जो धरती से लगभग 300 किलोमीटर दूर से गुजरा होगा। वहीं इसका आकार एक छोटी चट्टान जैसे होगा और धरती के नजदीक आने पर वह हवा में ही आग लगने से राख हो गया। सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर #MeteorShower ट्रेंड के साथ यूजर्स ने वीडियो शेयर किया।

Surya Grahan 2025: कल लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण, मिथुन राशि वालों के लिए चेतावनी