सबसे पहले अमेरिका में लांच किया गया था स्मार्ट ग्लास
Ray-Ban Smart Glass (आज समाज) नई दिल्ली: मेटा जल्द ही भारत व अन्य देशों में Ray-Ban स्मार्ट ग्लास को लांच करने की तैयारी में है। मेटा ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। यह स्मार्ट ग्लास सबसे पहले अमेरिका में लांच किया गया था। इसके बाद कुछ और देशों में इन्हें उपलब्ध कराया गया, लेकिन भारत में अब तक यह लॉन्च नहीं हुए थे। अब कंपनी ने इन्हें भारत, मैक्सिको और यूएई जैसे नए बाजारों में उतारने की तैयारी कर ली है।
दिसंबर 2024 में अमेरिका और कनाडा में सीमित रूप से लॉन्च किए गए लाइव ट्रांसलेशन फीचर को अब सभी बाजारों में विस्तार दिया जा रहा है। अब ये चश्मे अंग्रेजी से स्पेनिश, फ्रेंच और इटालियन में रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। यूजर Hey Meta, start live translation कहकर इसे एक्टिव किया जा सकता है।