Weather Update : देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार, अभी राहत के नहीं आसार

0
46
Weather Update : देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार, अभी राहत के नहीं आसार
Weather Update : देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार, अभी राहत के नहीं आसार

47.1 डिग्री तापमान के साथ महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म, आज से नौतपा हो रहा शुरू, बढ़ेगी गर्मी

Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : मई का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। इसके साथ गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच रही है। हालात यह बन चुके हैं कि दुनिया के 50 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में सभी भारत के शहर हैं। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इस भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ आज से नौतपा भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिन लोगों के लिए और भी परेशानी भरे रहने वाले हैं।

इन राज्यों में पारा सबसे ज्यादा दर्ज किया गया

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े हिस्से में तेज गर्मी जारी रहने की आशंका जताई गई है।

इधर उत्तर भारत में मिल सकती है राहत

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 29 मई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। इन राज्यों के 50 फीसदी इलाकों तक में शुक्रवार को बारिश, आंधी का अनुमान है। इसके कारण इन इलाकों में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Update : जनता पर चला महंगाई का चाबुक