पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Patiala Crime News (आज समाज), पटियाला : पंजाब के जिला पटियाला के गांव सराली मंड में सात माह पूर्व विवाह कर आई युवती नवनीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव फंदे पर लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

मूल रूप से तरनतारन की रहने वाली थी विवाहिता

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान नवनीत कौर के नाम से हुई है। जो कोट दसुदी मल, झबाल हलका तरनतारन की रहने वाली है। नवनीत के पिता महिंगा सिंह ने थाना पट्टी की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले बेटी शादी गांव सराली मंड में हरविंदर सिंह के साथ हुई थी। उन्हें रिश्तेदार दिलबाग सिंह निवासी सराली मंड का फोन आया। जिसने बताया कि नवनीत कौर और हरविंदर सिंह का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस कारण उसकी मौत हो गई है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारा गया है। इस मामले में वह पुलिस से निष्पक्ष जांच करनी की मांग करते है।

इधर जगराओं की बहू ने विदेश जाकर पति को घर से निकाला

पंजाब के जगराओं में एक परिवार ने अपने बेटे को विदेश में सेटल करने के लिए आइलेट्स पास लड़की से शादी की। शादी पर करीब 33 लाख रुपए खर्च भी उठाया। इसके बाद बड़ी खुशी से बहू को विदेश भेजा। लेकिन जब बहू विदेश पहुंची तो नीयत बदल गई। उसने पति को वहां बुला तो लिया लेकिन पक्का करवाने की बजाय घर से निकाल दिया। इसके बाद किसी तरह लड़का भारत पहुंचा। अब लड़के ने इस संबंध में लड़की और उसके पिता लखविंदर सिंह (निवासी माछीके, बरनाला) के खिलाफ थाना हठूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में जल्द खुलेंगे 200 नए आम आदमी क्लीनिक : मान