Chandigarh News(आज समाज नेटवर्क) चंडीगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की निर्णायक जीत पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व उप प्रधान जगतार जग्गा,ओम प्रकाश बुद्धिराजा,सर्वजीत सर्वा,अंकित अरोड़ा,सुरेश शर्मा,गुलशन आचार्य,नेम चंद गुप्ता,अंकुर अग्गरवाल,खुशपाल आधी कार्यकर्ताओ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम देश की जनता के लोकतांत्रिक विश्वास, परिपक्व सोच और विकास के प्रति समर्पण का मजबूत संदेश है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रहित और स्थिर प्रशासन को प्राथमिकता देते हैं।
जनता ने स्पष्ट रूप से बता दिया कि उन्हें अब डर और अराजकता के दौर में वापस नहीं जाना
जग्गा ने कहा कि बिहार के मतदाताओं का बढ़-चढ़कर मतदान करना ही दर्शाता है कि वे परिवर्तन नहीं, बल्कि निरंतरता चाहते थे—निरंतरता सुशासन, विकास और सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और बिहार में एनडीए सरकार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी कार्यों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। मतदाताओं ने जाति आधारित राजनीति को परे रखकर विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी, जो अपने आप में एक बड़ी राजनीतिक जागरूकता का संकेत है।उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने महागठबंधन की नकारात्मक राजनीति, भ्रामक प्रचार और अवास्तविक वादों को पूरी तरह खारिज कर दिया। जनता ने स्पष्ट रूप से बता दिया कि उन्हें अब डर और अराजकता के दौर में वापस नहीं जाना, बल्कि उन्हें वह सरकार चाहिए जो सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर वास्तविक काम करती है। यह परिणाम जनता की अपेक्षाओं और उनकी प्राथमिकताओं का साफ प्रतिबिंब है।
भाजपा नेता महिंदर पाल गाबा,श्रीकांत ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोच्च होता है और जब जनता जागरूक होती है, तो परिणाम भी सकारात्मक और राष्ट्रहित में आते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परिणाम आने वाले राज्यों में भी भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेगा अंकित अरोड़ा ने कहा कि बिहार की इस महत्वपूर्ण जीत ने पूरे देश में भाजपा की विकास यात्रा को और गति दी है। उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है, जिसे भाजपा और अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।
यह भी पढ़े:- Chandigarh News : नगर निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन जायज मांगे हो गी पूरी प्रदीप कुमार