आरोपियों ने घर में घुसकर चलाई गोली, मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जहां तीन दिन पहले एक दंपति पर हथोड़े से हमला करके व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी वहीं उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं एक बार फिर से स्वरूप नगर में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति पर फायरिंग कर दी।

जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार मामला रुपए के लेनदेन का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अशोक (42 साल) और महिला (रचना 40) साल के रूप में हुई है। अशोक ट्रक चालक है। उनका बेटे संदीप का रुपए के लेनदेन को लेकर दिनेश चंद ऊर्फ गोलू के साथ कोई मसला था। इसी के चलते गोलू अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर आया और संदीप के माता-पिता पर गोली चला दी। जिसमें संदीप के पिता की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

तीन दिन पहले भी एक दपंति को बनाया था निशाना

इसी सप्ताह दिली की कटवारिया सराय में रहने वाले दपंति को भी निशाना बनाया गया था। दरअसल यह वारदात मूल रूप से झांसी, यूपी के रहने वाले दपंति से हुई जोकि इन दिनों दिल्ली में कटवारिया सराय में रह रहे हैं। यहां पर आरोपी अखिलेश ने दंपति को सबक सिखाने के लिए भारी हथौड़े से उनपर हमला कर दिया। आरोपी ने जैसे ही पति पर हथौड़े से वार किया तो उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद उसने महिला पर वार किया। इस हमले में महिला भी खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं बल्कि उसने गंभीर रूप से घायल महिला के साथ रेप किया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली में लू नहीं उमस भरी गर्मी कर रही परेशान