Mali Defense Minister Death: माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत

0
169
Mali Defense Minister Death: माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत
Mali Defense Minister Death: माली के रक्षामंत्री सादियो की बम धमाके में मौत

जिहादी और विद्रोही संगठन ने मिलकर अंजाम दिया
Mali Defense Minister Death, (आज समाज), बमाको: माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की बम धमाके में मौत हो गई। हमले में सादियो की दूसरी पत्नी और दो पोते भी मारे गए। हमले के पीछे अल-कायदा से जुड़ा जिहादी संगठन JNIM और तुआरेग विद्रोही समूह FLA का गठजोड़ बताया जा रहा है। दोनों संगठनों ने मिलकर यह हमला किया। हमला शनिवार को राजधानी बमाको से करीब 15 किमी दूर काटी शहर में उनके घर पर किया गया। एक रिश्तेदार ने रॉयटर्स को उनकी मौत की पुष्टि की, जबकि उनके साले ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़की

इस हमले के साथ ही देश के कई हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई। बमाको, गाओ, किदाल और सेवरे समेत कई शहरों में गोलीबारी और धमाकों की खबरें सामने आई हैं। सादियो कामारा सैन्य सरकार के प्रमुख नेताओं में थे और उनकी मौत को सरकार और सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।