• मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरे चरण की किस्त की जारी

Lado Laxmi Yojana, (आज समाज), चण्डीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दूसरे चरण की किस्त जारी कर दी गई है। दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब योजना का लाभ हर 3 महीने के अंतराल पर दिया जाएगा, और 3 माह की राशि एक साथ खाते में डाली जाएगी। “यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बटन दबाकर दूसरे चरण की किस्त जारी की

मुख्यमंत्री 7 लाख लाभार्थियों को वित्तीय राशि वितरित करेंगे। पहली किस्त मुख्यमंत्री की तरफ़ से 1 नवंबर को जारी की गई थी। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बटन दबाकर दूसरे चरण की किस्त जारी की। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दूसरी किस्त जारी सात लाख लाभार्थियों को राशि की गई वितरित बड़े ख़ुशी की बात है। आज महिलाओं को दूसरे चरण में किस्त जारी की है। 7 लाख 165 महिलाओं के खातों में राशि डाली गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं के लिए ख़ुशी की बात है कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की है।

7 लाख एक हजार 165 पात्र पाई गई

हमने दूसरी किस्त के तहत लाभार्थियों बहनों के खातों में राशि डाली गई है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है। 30 नवंबर तक 9 लाख 952 महिलाओं ने इस योजना के लिये आवेदन किया, जिसमें 7 लाख एक हजार 165 पात्र पाई गई है, 5,58346 महिलाओं ने अपना आधार KYC से जोड़ा। जिनका आधार KYC पूरा नहीं किया है वो जल्द करें। 23 वर्ष से अधिक आयु की महिलायें इस योजना से जुड़ सकती है, जिनकी वार्षिक आये एक लाख से कम है। परिवार की सभी महिलायें इस योजना का लाभ ले सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा दूसरी किस्त जो जारी है सभी पात्र बहनों को शुभकामनाएँ देता हूँ।

ये भी पढ़ें: Haryana Number Plate HR88B8888 की ₹1.17 करोड़ की बोली लगाकर पीछे हटना पड़ा भारी, परिवहन मंत्री ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश