Akasa Air And SpiceJet Plane Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टैक्सीवे पर टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान

0
166
Akasa Air And SpiceJet Plane Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टैक्सीवे पर टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान
Akasa Air And SpiceJet Plane Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टैक्सीवे पर टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान

सभी यात्री सुरक्षित दोनों प्लेन को पहुंचा नुकसान
Akasa Air And SpiceJet Plane Collision, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया, जिससे दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस घटना में हुए नुकसान के कारण दोनों विमानों को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है।

अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया। हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। घटना की जांच की जा रही है।

मामले की जांच की जा रही

अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट क्यूपी 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान स्थिर खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का विमान उससे टकरा गया।

घटना में शामिल विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया। बयान में कहा गया, प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।