- पुलिस की गोली में मारा गया है आरोपी रोहित आर्य
Powai 17 Children Hostage Case, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में स्थित एक थियेटर स्टूडियो में गुरुवार को एक व्यक्ति ने बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बना लिया। घटना आरए स्टूडियो की है और आरोपी रोहित आर्य (Rohit Arya) है जो वहीं काम करता था। रोहित पुलिस की गोली में मारा गया है। बंधक बनाए गए 19 लोगों में दो वयस्क और 17 बच्चे शामिल थे।
आडिशन के लिए स्टूडियों बुलाए थे बच्चे
पुलिस के अनुसार रोहित आर्य ने बच्चों को वेब सीरीज के आडिशन के लिए स्टूडियों में बुलाया था। गुरुवार को 25 बच्चे वहां पहुंचे थे। कुछ बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी थे। बीते कल जब बच्चों को लंच के लिए फ्री नहीं किया गया तो अभिभावकों को आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने रोहित से बात करने का प्रयास भी किया
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित आर्य से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस की एक टीम बाथरूम के रास्ते स्टूडियो के अंदर घुसी और बच्चों को सुरक्षित बच्चा लिया। पुलिस की एक अन्य टीम कांच तोड़कर इमारत के अंदर घुसी और लोगों स्टूडियों के अंदर मौजूद लोगों तक पहुंची।
पुलिस अधिकारी अमोल वाघमारे ने कथित तौर पर मारी गोली
पुलिस अधिकारी अमोल वाघमारे (Police Officer Amol Waghmare) ने कथित तौर पर आरोपी रोहित आर्य को गोली मारी तब जाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गोली लगने के बाद रोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वह पुणे का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार फायर करने पर रोहित को गोली मारी गई। 17 बच्चों की जान बचाने के लिए अमोल वाघमारे की बहादुरी की प्रशंसा हो रही है।
केमिकल डालकर बिल्डिंग को आग लगाने की दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि रोहित आर्य (Rohit Arya) ने बच्चों को जाने से मारने की धमकी दी थी। उसने बच्चों से कहा था कि अगर पुलिस अंदर आई तो वह उन्हें एक-एक करके मार देगा। रोहित के पास एयर गन भी थी। उसने बच्चों को यह भी कहा था कि पुलिस अंदर आने पर वह केमिकल डालकर बिल्डिंग को आग लगा देगा।
यह भी पढ़ें : Mumbai Crime News: 25 वर्ष लिव-इन में रहने के बाद महिला पार्टनर की एसिड से हत्या