• पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने 5 माह में कई बार किया दुष्कर्म

Maharashtra Doctor Suicide Case Update, (आज समाज), मुंबई:  महाराष्ट्र के महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले के एक आरोपी प्रशांत बनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता डॉक्टर संपदा मुंडे ने अपने सुसाइड नोट में अन्य आरोपियों के साथ मकान मालिक के बेटे प्रशांत बनकर पर भी उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर संपदा मुंडे (28) सतारा जिले के फलटण के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत थी और वहां वह किराए पर रहती थी। जिस घर में संपदा रहती थी, प्रशांत बनकर उस घर के मालिक का बेटा है। गिरफ्तारी के बाद प्रशांत को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

एक सांसद व उनके निजी सहायकों पर भी आरोप

बता दें कि डॉक्टर संपदा मुंडे ने आत्महत्या से पहले अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में पुलिसकर्मी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने, एक सांसद व उनके निजी सहायकों के साथ प्रशांत बनकर का नाम लिखा है। पीड़िता ने गोपाल बदने पर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने लिखा है, ‘बदने ने उसके साथ 5 माह में उनके साथ कई बार बार दुष्कर्म किया और अब मैं थक गई हूं’। सांसद व उनके निजी सहायकों पर उन्हें पेरशान करने का आरोप लगाया है।

प्रशांत बनकर के आरोपी पुलिस अफसरों से घनिष्ठ संबंध

पीएसआई गोपाल बदने व सांसद और उनके निजी सहायक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सतारा जिला पुलिस ने बदने व प्रशांत बनकर के खिलाफ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रशांत पर पुलिस अधिकारी की मिलीभगत से डॉक्टर संपदा मुंडे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर उन्हें किराए का कमरा खाली करने के लिए कई बार धमकाया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि प्रशांत के उन पुलिस अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध थे जिन पर डॉक्टर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

डॉक्टर पर झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने का था दबाव

डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली डॉक्टर संपदा का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लिखे सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच  शुरू कर दी है।  पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर संपदा पर झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए राजनीतिक और पुलिस का बहुत दबाव था। उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए डीसीपी को पत्र लिखा था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Doctor Suicide: सुसाइड नोट में सांसद और उनके दो निजी सहायकों पर भी आरोप