Maharashtra Breaking, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र में नागपुर जिले के काटोल में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री (एसबीएल एनर्जी लिमिटेड) में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सुपरिटेंडेंट (नागपुर रूरल) हर्ष पोद्दार ने मौतों की पुष्टि की और कहा कि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें : Israel US Iran Airstrike: ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत
धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया
धमाका नागपुर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की जगह पर हुआ। अभी तक धमाके का सही कारण का पता नहीं चल पाया है। सीनियर पुलिस अधिकारी और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
आंध्र प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में मृतक संख्या 21 हुई
आंध्र प्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम गांव में एक लाइसेंस वाली पटाखा यूनिट में हुए ज़बरदस्त धमाके में रात भर में एक और मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 21 हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं शामिल हैं और और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में सूर्या श्री फायर वर्क्स के मालिक अदबाला श्रीनिवास भी शामिल हैं।
झारखंड : आईईडी ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट घायल
झारखंड के चाईबासा में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान सारंडा के जंगलों में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कोबरा के एक असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गए। झारखंड पुलिस के मुताबिक उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Maharashtra के भंडारा में आर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, कई घायल


