Maharashtra Board Result 2025 : अगर आपने भी अपनी बोर्ड की परीक्षा महाराष्ट्र बोर्ड से दी थी और बाकी शिक्षा बोर्ड की तरह आप भी बैठे हो अपने परिणाम के इंतज़ार में तो आपको बता दे की महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही अपने परिणाम घोषित कर सकता है। तो कृपया सभी विद्यार्थी अपना धैर्य बनाये रखे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard और https://mahresult.nic.in/ पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।

30 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी रिजल्ट अच्छा रहने की उम्मीद है। महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं, जहां सारी उलझनें खत्म हो जाएंगी।

जानिए कैसे चेक करें अपने अंक?

  • महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिज्यूम आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर SSC या HSC लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आसानी से दिखाई देगा, जहां आप इसे आसानी से सेव करके प्रिंट कर सकते हैं।
  • आप इस प्रिंट को आसानी से सेव करके रख सकते हैं।

जानें कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल महाराष्ट्र की HSC परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। SSC परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक चली थीं। दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की गई थीं और छात्रों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई थी। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर देगा। पहले की तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम शानदार रहने की संभावना है।