LPG Cyclinder Price Change : आज, 1 अगस्त को तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी हैं। यह खबर खासकर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो बड़े सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हैं। जारी की गई नई दरों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। हालाँकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि आज से देश के विभिन्न शहरों में व्यावसायिक और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें क्या हैं।
देखे इन प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें
1 अगस्त से लागू नई दरों के बाद, देश के चार प्रमुख महानगरों में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:-
- दिल्ली: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर अब ₹1,665 की बजाय ₹1,631 में मिलेगा। यहाँ, कीमत में ₹34 की कमी की गई है।
- कोलकाता: कोलकाता में व्यावसायिक सिलेंडर अब ₹1,769 की बजाय ₹1,734 में मिलेगा। यहाँ ₹35 की कमी की गई है।
- मुंबई: मुंबई में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹1,616 से घटकर ₹1,582.50 हो गई है। यहाँ ग्राहकों को ₹33.50 की राहत मिली है।
- चेन्नई: चेन्नई में व्यावसायिक सिलेंडर अब ₹1,823.50 की बजाय ₹1,789 में मिलेगा। यहाँ कीमतों में ₹34.50 की कमी की गई है।
इन नई दरों से छोटे व्यापारियों, रेस्टोरेंट और होटल चलाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था, जब दिल्ली में इसकी कीमत ₹50 बढ़कर ₹853 हो गई थी।
तब से लेकर आज तक घरेलू सिलेंडर इसी दर पर उपलब्ध हैं। इससे पहले, 30 अगस्त 2023 को सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में ₹200 की बड़ी कटौती करके आम जनता को राहत दी थी।
आज के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (14.2 किलोग्राम)
आइए देखें कि 1 अगस्त, 2025 को देश के कुछ अन्य प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें क्या हैं:
दिल्ली 853.00
मुंबई 852.50
पटना 942.50
लखनऊ 890.50
जयपुर 856.50
आगरा 865.50
गाजियाबाद 850.50
इंदौर 881.00
भोपाल 858.50
लुधियाना 880.00
वाराणसी 916.50
गुरुग्राम 861.50
अहमदाबाद 860.00
पुणे 856.00
हैदराबाद 905.00
ये कीमतें तेल कंपनियों द्वारा जारी की जाती हैं हर महीने की पहली तारीख को, और उन पर नज़र रखना आपके बजट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े : PM Kisan Samman Nidhi : 20वीं किस्त इस दिन होगी जारी , जाने अपडेट