जाग उठेगी सोई हुई किस्मत, होगा अपार लाभ
Diwali Deepak Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: दीवाली का पर्व रोशनी, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हर घर दीपों से जगमगाता है, क्योंकि माना जाता है कि रोशनी न केवल अंधकार को मिटाती है, बल्कि जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आती है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की रात घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और रुका हुआ भाग्य फिर से चमक उठता है। आइए जानते हैं कि दिवाली पर किन स्थानों पर दीपक जलाना सबसे शुभ माना गया है।
मुख्य द्वार पर दीपक
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह स्थान देवी लक्ष्मी का प्रवेश द्वार होता है। मान्यता है कि जब दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाए जाते हैं, तो लक्ष्मीजी उस घर में प्रवेश करती हैं जहां स्वच्छता, रोशनी और श्रद्धा का वास होता है। दरवाजे के पास दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि लौ अंदर की ओर रहे- यह सुख और समृद्धि का संकेत है।
तुलसी के पौधे के पास
तुलसी का पौधा देवी लक्ष्मी का प्रिय स्थान माना गया है। दिवाली की रात तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पारिवारिक कलह समाप्त होती है। माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है और घर में शांति बनी रहती है।
तिजोरी या धन स्थान के पास
जहां भी आप घर में धन, गहने या कीमती वस्तुएं रखते हैं, वहां एक छोटा दीपक अवश्य जलाएं। यह स्थान धन का प्रतीक होता है। ऐसा करने से धन स्थिर रहता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कई लोग तिजोरी के पास दीपक के साथ श्रीयंत्र या गोमती चक्र भी रखते हैं- इसे लक्ष्मी को स्थायी रूप से घर में स्थापित करने का उपाय माना गया है।
रसोईघर में दीपक
रसोईघर को अन्नपूर्णा का स्थान कहा गया है। दीवाली की रात रसोई में दीपक जलाने से अन्न और संपन्नता बनी रहती है। यह मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने का प्रतीक है। रसोई के उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें : जानें दीवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त