Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान!

0
645
Vastu Tips For Money Plant
Vastu Tips For Money Plant

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Vastu Tips For Money Plant: अपने घर (Home) में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। कि मनी प्लांट किस दिशा में लगाना चाहिए। लोग घर व ऑफिस में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे घर या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं ज्यादातर लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Sastra) के मुताबिक घर में मनी प्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इसे लगाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा (Vastu Tips For Money Plant In Hindi)

वास्तु शास्त्र (Vastu Sastra) के अनुसार , मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे दिशा में भगवान गणेश जी का निवास माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। क्योंकि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र बेल और लता वाले पौधों का भी स्वामी है। इस दिशा में लगा मनी प्लांट बेहद शुभ फल दायक होता है।

Read Also : भारत की इस जगह को माना जाता है पाताल लोक,नही पुहंचती सूरज की रोशनी, इस इलाके से जुड़े तमाम ऐसे तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। यहां जानिए इसके बारे में। Patal Lok In India

मनी प्लांट को सूखने ना दें (Money Plant)

सूखा मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। वास्तु अनुसार, मनी प्लांट सौभाग्य का प्रतीक है। ऐसे में इसे कभी भी सूखने नहीं देने चाहिए। इससे बचने के लिए आप इस पौधे को रोजाना पानी दें।

मनी प्लांट को हमेशा छुपाकर ही रखें (Health Vastu Tips)

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शुक्र ग्रह समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मनी प्लांट को दूसरों की नजरों से छुपाकर ना रखने से घर की शांति भंग हो सकती है।वास्तु अनुसार, मनी प्लांट पर कभी भी किसी अन्य की नजर नहीं पड़नी चाहिए। माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाता है।

जल देते समय रखे इस बात का ध्यान (Vastu Sastra)

कभी भी रविवार को इस पौधे में जल नहीं देना चाहिए और जल देते समय हमेशा पानी में एक चम्मच दूध मिला दें। ऐसा करने से घर (Home) में सुख आने के साथ पैसों की कमी भी दूर होगी।

किस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट (Money Plant) को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Sastra) के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में कलेश और आर्थिक तंगी आती है। अगर मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा घर के बाहर न लगाकर अंदर लगाया जाय तो ज्यादा लाभ मिलता है।

Read Also : आरआरएमके आर्य महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया International Women’s Day Celebrated At RRMK Arya Mahila Mahavidyalaya

Read Also : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए दी गई बजट में कई सौगातें : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा Minister Of State Kamlesh Dhanda Statement Of International Women’s Day

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE