लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है। अगर यह अस्वस्थ हुआ, तो सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा। लीवर हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, लेकिन इसके अस्वस्थ होने पर आपके शरीर पर बेहद हानिकारक असर पड़ेगा। हालांकि, इस अंग को स्वस्थ करने का हम आपको एक साधारण सा उपाय बता रहे हैं, जो जल्द ही इसे स्वस्थ करने में आपकी मदद करेगा।
लिवर को स्वस्थ करने में अदरक और पुदीने का पानी बड़ा फायदेमंद है। यह एक साधारण ड्रिंक है, जो लिवर की गंदगी को बाहर निकालने के साथ-साथ कई और फायदे भी देती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:
लिवर को करता है साफ
यह ड्रिंक लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह फैटी लिवर की समस्या को कम करने में भी कारगर हो सकता है।
पाचन में करता है सुधार
यह गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन आपकी इम्युनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
शरीर को रखता है हाइड्रेट
यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी के दिनों में ताजगी का एहसास दिलाता है।
कैसे बनाएं अदरक-पुदीने का पानी?
सामग्री
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कसा हुआ या छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
10-15 पुदीने की ताजी पत्तियां
1 गिलास पानी
आधा नींबू का रस
एक चुटकी काला नमक
बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें और उसमें अदरक के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालकर उबाल लें।
जब पानी आधा रह जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
छानकर गिलास में डालें। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और काला नमक मिला सकते हैं।
बेहतरीन नतीजों के लिए इसे सुबह खाली पेट पिएं।


