शनिवार के दिन करे शनिदेव जी को प्रसन्न और जानिए शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय Shani Dev Ki Puja

0
700
Shani Dev Ki Puja

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Shani Dev Ki Puja: हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि का स्वामी होता है।शनिदेव को न्याय के देवता भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो जैसे कर्म करता है वैसा फल भोगता है।कहते हैं, शनि की कृपा हो तो रंक भी राजा बन जाता है

और शनि की कुदृष्टि हो तो धनवान भी फ़टे हाल हो जाता है।सभी देवों में सबसे जल्दी क्रोध शनि देव को आता है। तो आइये जानते है शनिदेव जी को प्रसन्न करने के उपाय और साथ ही शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय भी।

Also Read : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तालमेल कमेटी, प्रदेशव्यापी हड़ताल 80वा दिन Meeting in Mansarovar Park

शनिदेव की पूजा (Shani Dev Ki Puja In Hindi)

शनिदेव जी को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव का पूजन करना बहुत अच्छा होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से कुदृष्टि का प्रकोप कम होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती है।

पीपल के पेड़ का पूजन (Shani Dev Ki Mahima)

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ का पूजन फलदायी माना जाता है। पीपल के पेड़ का पूजन करने से धन संबंधी (आर्थिक) समस्यायों से छुटकारा मिलता है।

काली वस्तुएँ चढ़ाकर करे प्रसन्न (Shani Dev Ki Puja)

शनिवार को पीपल के पेड़ पर गुड़, काले तिल, सरसों का तेल, काले उड़द चढ़ाना बहुत शुभ होता है। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

हनुमान जी का पूजन

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करें। कहा जाता है शनिदेव और हनुमान जी परममित्र है। शनिदेव को खुश करने के लिए हनुमान चालीसा व् संकटमोचन का पाठ करें।

शनिदेव के प्रकोप से बचने के उपाय Shani Dev Ki Puja

शनिवार के दिन लोहा न खरीदें  (Shani Dev Ki Puja)

लोहा शनि की वस्तु है और शनिवार के दिन इसकी खरीदी करना शुभ नहीं होता। शनिवार के दिन भूलकर भी घर में लोहा नहीं लाना चाहिए और न ही खरीदना चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना अशुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो जाते हैं और जीवन में दिक्क्तें आने लगती हैं। लोहे का सामान दान करने से शनि का कोप कम होता है और व्यापार में भी फायदा मिलता है।

शनिवार के दिन तेल न खरीदें (Shani Dev Ki Puja In Hindi)

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के लिए तेल का प्रयोग किया जाता है। इसलिए इस दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए और न ही शरीर या बालों में इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

Read Also : कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 में से पांच मामले हल Committee Meeting

Read Also : गर्भावस्था के दौरान चीनी की जगह खाएं गुड़ जानिए इसके कुछ लाभ Benefits Of Jaggery In Pregnancy

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE