Friendship Day 2026 Wishes Quotes: फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये खास विश, रिश्ते में घुल जाएगी और मिठास

0
62
Friendship Day 2026 Wishes Quotes: आज देश भर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर अपने पसंदीदा दोस्त को शुभकामनाएं भेजें और इस खास दिन को मनाएं.

Friendship Day 2026 Wishes Quotes: दोस्ती जीवन का वो अनमोल रिश्ता है, जो भरोसे, सम्मान, अपनापन और निस्वार्थ साथ की नींव पर टिका होता है. हर साल फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) दुनिया भर में दोस्तों के बीच इस खास बंधन का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. भारत में फ्रेंडशिप डे 2026, 2 अगस्त (रविवार) को मनाया जा रहा है. इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों को शुभकामनाएं, संदेश, तस्वीरें और कोट्स भेजकर उनके प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करते हैं.

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत का विचार साल 1930 में हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने रखा था. उनका उद्देश्य एक ऐसा दिन तय करना था, जब लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026 शुभकामनाएं (Happy Friendship Day 2026 Wishes)

  • हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026! मेरी जिंदगी को खुशियों से भरने और हर मुश्किल को आसान बनाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद.
  • सच्चा दोस्त जिंदगी का सबसे अनमोल उपहार होता है. आपको प्यार, हंसी और खूबसूरत यादों से भरे फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं.
  • दोस्त वही परिवार हैं जिन्हें हम खुद चुनते हैं. हर पल साथ देने के लिए आपका शुक्रिया। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • दूरी और समय कभी सच्ची दोस्ती को कमजोर नहीं कर सकते. आपको फ्रेंडशिप डे 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • आपकी दोस्ती ने जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया हैय आपके प्यार, सहयोग और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद. हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • उन दोस्तों के नाम, जो साधारण पलों को भी यादगार बना देते हैं. आपको फ्रेंडशिप डे 2026 की ढेरों शुभकामनाएं.

हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026 कोट्स (Happy Friendship Day 2026 Quotes)

दोस्ती ही वो मजबूत डोर है, जो पूरी दुनिया को एक साथ बांध सकती है.’ — वुडरो विल्सन

सच्चा दोस्त वह होता है, जो तब आपके साथ खड़ा होता है जब पूरी दुनिया आपका साथ छोड़ देती है.’ — वॉल्टर विनचेल

असल दोस्ती तब होती है, जब दो लोगों के बीच की खामोशी भी सुकून देने लगे.’ — डेविड टायसन

दोस्त वो है, जो आपके बारे में सब कुछ जानता है और फिर भी आपको पूरे दिल से अपनाता है.’ — एल्बर्ट हबर्ड

इस धरती पर सच्ची दोस्ती से बढ़कर कोई अनमोल चीज नहीं है.’ — थॉमस एक्विनास