गर्मी से बचने के लिए बनाएं ये चार शरबत, फायदेमंद भी और सुरक्षित भी Four Sherbets for Summer

गर्मी से बचने के लिए हर किसी को शरबत या कोई अन्य पेय पदार्थ ही याद आता है। इस मौसम में अब शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स, रेडीमेड जूस पीना पसंद करते हैं।

0
1354
Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

Four Sherbets for Summer

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Four Sherbets for Summer : सर्दी की विदाई हुए समय बीत गया है। अब गर्मी सिर पर है। इसकी दस्तक से ही चिलचिलती धूप और लू याद आने लगती है। इस गर्मी से बचने के लिए हर किसी को शरबत या कोई अन्य पेय पदार्थ ही याद आता है। इस मौसम में अब शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स, रेडीमेड जूस पीना पसंद करते हैं।

आयुर्वेदिक कोल्ड ड्रिंक्स

Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

इन ड्रिंक्स से पेट में भले ही ठंडक पहुंचती है, लेकिन ये सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में हम आपकी पहचान कराते हैं ऐसे पेय पदार्थों से जो नुकसानदायक नहीं है और आयुर्वेदिक भी हैं। गर्मी से बचने के लिए आपको ऐसे ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जिससे पेट को ठंडक मिले साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी हो। सबसे पहले हमारे सामने आता है

शरबत का ये रूप:

1. चंदन का शरबत

Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

चंदन का शरबत गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चंदन का शरबत लू से बचाता है, साथ ही इसे पीने से शरीर में शीतलता मिलती है। चंदन त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

ये है बनाने की विधि

  1. चंदन का शरबत बनाने के लिए चंदन का पाउडर लें
  2. इसे एक सूती कपड़े पर बांधकर रख दें।
  3. एक बर्तन में दूध गर्म करें, इसमें चंदन की पोटली बांधकर रखें।
  4. आप रातभर के लिए इसे ऐसी ही रख सकते हैं। इसके बाद इसमें आप शहद मिला लें।
  5. शहद की तासीर ठंडी या गर्म नहीं होती है, बल्कि शहद को जिस चीज के साथ मिलाया जाता है उसकी तासीर वैसी ही हो जाती है।

2. खस का शरबत

Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

गर्मियों में खस का शरबत पीना काफी फायदेमंद होता है। खस की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसे पीने से शरीर शरीर को ठंडक मिलती है। खस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर होता है। खस का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पेट की गर्मी को भी शांत करता है।

ऐसे बनाएं इसे

  1. खस का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पहले खस की घास को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  2. एक पैन में खस का पानी और चीनी डालें, इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
  3. आप चाहें तो इसमें हरा रंग भी मिला सकते हैं।
  4. ठंडा होने पर गिलास में डालें, पी लें। आप गर्मी के मौसम में खस के शरबत को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. बेल का शरबत

Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

बेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में बेल के पत्ते और फल को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आप गर्मी में शरीर को ठंडक देने के लिए बेल के फल का शरबत पी सकते हैं। बेल का शरबत पीने से लू से बचते हैं, पेट की गर्मी शांत होती है।

यह है बनाने की विधि

  1. बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर इसका सारा पल्प निकाल लें।
  2. इसमें थोड़ा पानी डालें। जब बेल से सारा पल्प निकल जाएं, तो इसे अच्छी तरह से मसलते रहें।
  3. इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालें, इसमें बेल से निकला पल्प डाल दें।
  4. तैयार बेल के शरबत को आप गर्मियों में रोजाना पी सकते हैं।

4. अनार का शरबत

Four Sherbets for Summer
Four Sherbets for Summer

अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए भी आप अनार की शरबत पी सकते हैं। अनार का जूस भी फायदेमंद होता है। अनार का शरबत पेट की अग्नि को बढ़ाता है। अनार का जूस या शरबत आप अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आप किसी भी शरबत का सेवन कर सकते हैं। इस शरबत में आप छोटी इलायची का पाउडर भी मिला सकते हैं। छोटी इलायची की तासीर ठंडी होती है, इससे शरीर की गर्मी शांत होती है। साथ ही छोटी इलायची सभी तरह के शरबत का स्वाद भी बढ़ता है।

Four Sherbets for Summer

READ ALSO : गर्मियों के मौसम में टॉय करें ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक Dry Fruits Milk Shake

READ ALSO : गर्मियों में लस्सी का सेवन करना है बहुत लाभकारी Lassi Beneficial in Summer

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE