जानें गर्मियों में पिएं बेल का जूस Benefits Of Drinking Bael Juice

0
900
 Benefits Of Drinking Bael Juice
 Benefits Of Drinking Bael Juice

Benefits Of Drinking Bael Juice

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Benefits Of Drinking Bael Juice : बेल के फल को गर्मियों का कुदरती नायाब तोहफा माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों और ठंडे पेय पदार्थों में पुराने समय से ही लोगों द्वारा किया जाता रहा है। इसके अलावा कई स्वादिष्ट व्यंजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे बेल का जूस पीने के फायदे।

आपको बता दें कि बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी के अलावा अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख देखा जा सकता है। इसका फल बेहद कठोर तो अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार होता है।

खास बात यह है कि बेल के फल को कई दिनों तक स्टोर कर रख सकते हैं। कई दिन बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है।

ऐसे जानें बेल का रस पीने के फायदे (Drink bael juice in summer)

  1. बेल के रस का नियमित सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। विशेषज्ञों की माने तो यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी काफी सहायक पाया गया है। बेल का रस लेकर इसमें कुछ बूंदें घी की मिलाकर रोजाना पीने से दिल से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
  2. चिकित्सकों का कहना है कि नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलता है। बेल की तासीर अत्यधिक ठंडी होने के कारण गर्मी से भी यह हमे राहत दिलाता है और गर्मी के कारण होने वाले रोगों से भी सुरक्षित रखता है।
  3. ऐसा माना जाता है कि यदि बेल के रस का सेवान किया जाए तो यह खून में कोलेस्ट्राल को नियंत्रित रखने में कारगर साबित होता है।
  4. बेल के रस को दस्त और डायरिया में बहुत फायदेमंद माना गया है, जिसका उल्लेख आयुर्वेद में भी गया है। आप इसे गुड़ या चीनी या शक्कर के साथ मिलाकर पी भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  5. इसके अलावा बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी में काफी हद तक राहत मिलती है। यदि मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। गर्मी के जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है।
  6. एक नई मां के लिए बेल का रस पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है।
  7. कई शोध करने के बाद चिकित्सकों का मानना है कि यदि नियमित रूप से बेल का रस पीया जाए तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका काफी कम हो जाती है।
  8. बेल के रस में गुनगुना पानी और थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर नियमित सेवन से करने से खून साफ हो जाता है। इसके अलावा बेल के रस के अनगिनत फायदे हैं।

Benefits Of Drinking Bael Juice

READ More : खाली पेट चाय-कॉफी पीना शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान? Tea-Coffee on an Empty Stomach

Read More : सफेद सरसों हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जानें कैसे 5 Benefits of White Mustard

SHARE