Important Historical Events of 26 September : आज समाज नेटवर्क (डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) डॉ. मनमोहन सिंह एक प्रतिष्ठित भारतीय अर्थशास्त्री और राजनेता हैं, जिन्होंने भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक सेवा दी। उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गाह गाँव में हुआ था। वे अपनी ईमानदारी, सरलता और विद्वत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं।

डॉ. सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय, कैंब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। 1991 में जब वे वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार किए और आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की, जिससे देश की आर्थिक दिशा बदल गई।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भारत ने निरंतर आर्थिक विकास और वैश्विक स्तर पर साख अर्जित की। डॉ. मनमोहन सिंह को भारत के सबसे शिक्षित और सम्मानित नेताओं में गिना जाता है।

26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
  • 1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर क़ब्ज़ा।
  • 1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
  • 1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
  • 1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
  • 1959 – जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
  • 1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
  • 1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
  • 1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
  • 2001 – अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
  • 2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
  • 2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
  • 2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
  • 2009 – पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
  • 2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
  • 2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।

26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1820 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
  • 1888 – टी.एस. इलियट – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक का जन्म।
  • 1912 – मोहम्मद सलीम – 16वीं लोकसभा में सांसद थे।
  • 1921 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
  • 1923 – देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
  • 1932 – डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

26 सितंबर को हुए निधन

  • 1842 – लॉर्ड वेलेज़ली – सन 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।
  • 1956 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
  • 1958 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी
  • 1977 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
  • 1989 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 25 September : जानिए 25 सितंबर की महत्वपुर्ण घटनाए