Important Historical Events of 3 October : आज समाज नेटवर्क (2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा द्वारा सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा) साल 2008 में टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने यह ऐलान किया कि उनकी कंपनी नैनो कार परियोजना को पश्चिम बंगाल के सिंगूर से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाएगी। यह निर्णय लंबे समय तक चले किसान आंदोलनों और भूमि अधिग्रहण विवादों के कारण लिया गया।

स्थानीय किसानों और राजनीतिक दलों द्वारा विरोध के चलते परियोजना का संचालन कठिन हो गया था। इस स्थिति में रतन टाटा ने स्पष्ट किया कि वे किसी ऐसी जगह पर काम नहीं कर सकते जहाँ उन्हें “स्वागत” का अनुभव न हो।इस परियोजना को बाद में गुजरात के साणंद में स्थानांतरित किया गया, जहाँ राज्य सरकार ने कंपनी को आवश्यक सहयोग और भूमि उपलब्ध कराई। सिंगूर से नैनो परियोजना का जाना पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा झटका माना गया।

3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने क़ब्ज़ा किया।
  • 1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
  • 1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
  • 1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
  • 1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • 1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
  • 1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
  • 1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
  • 1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
  • 1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
  • 1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
  • 2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।
  • 2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
  • 2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
  • 2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
  • 2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1999 – निषाद कुमार – ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं।
  • 1967 – गजेंद्र सिंह शेखावत – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1959 – सुबीर गोकर्ण – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
  • 1953 – दीपक मिश्रा – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • 1949 – जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक
  • 1928 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
  • 1927 – पी. परमेश्वरन – जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।
  • 1890 – लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता

3 अक्टूबर को हुए निधन

  • 2021 – घनश्याम नायक – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
  • 1923 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन
  • 1953 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
  • 2007 – एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 2 October : जानिए 2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ