Late Tau Devi Lal Samman Diwas, (निर्मल संधु) इंद्री: किसानों के मसीहा और पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की स्मृति में आगामी 25 सितम्बर को रोहतक में बड़े स्तर पर सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

लोगों को रैली में शामिल करने का आह्वान

हल्का इंद्री प्रधान भरत मंढाण की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में बतौर मुख्य अतिथि इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंद्री प्रभारी यशवीर राणा और जिला अध्यक्ष सुरजीत पहलवान मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर हल्का स्तर तक की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में शामिल करने का आह्वान किया गया।

ऐतिहासिक होगा स्व. ताऊ देवीलाल का सम्मान दिवस समारोह

प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा ने कहा कि स्व. ताऊ देवीलाल का सम्मान दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा, जिसमें देशभर की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुँचकर इस जन आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।
हल्का प्रधान भरत मंढाण ने बताया कि इंद्री क्षेत्र में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल चौधरी देवीलाल जी को श्रद्धांजलि होगी बल्कि इनेलो की ताकत और एकजुटता का प्रतीक भी बनेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा, जिला अध्यक्ष सुरजीत पहलवान, हल्का प्रधान भरत मंढाण सहित नरेश, मनोज कंबोज, दर्शन लाल, कविता धनखड़, राजकुमार, देश राज, अशोक कंबोज, कृष्ण, उमेश, अर्जुन, रिंकू नंदी, मेहनत पाल, राकेश कुमार, महिंदर सैनी, असलम खान, राकेश बीड भादसो, लहना सिंह, राजबीर, सतनाम सिंह, राकेश कुमार ब्याना आदि भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।