Lahore 1947 Title Change: लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल

0
174
Lahore 1947 Title Change: लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल
Lahore 1947 Title Change: लाहौर 1947 को मिला नया टाइटल

मेकर्स ने बदल दिया सनी देओल-आमिर खान की फिल्म का नाम
Lahore 1947 Title Change, (आज समाज), मुंबई: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी लाहौर 1947 लंबे वक्त से उतार चढ़ाव का सामना कर रही है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। पिछले साल जब इसकी रिलीज की सुगबुगाहट थी, तब भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते ये ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब मेकर्स ने फिल्म के नाम को ही बदल दिया है। हाल ही में बताया गया था कि मेकर्स नहीं चाहते कि पिक्चर के नाम में लाहौर रहे, ऐसे में बड़ा फैसला लेते हुए इसका नाम ही बदल दिया गया है। नाम बदलने का फैसला पिछले हफ्ते लिया गया है।

नया नाम

सनी देओल की लाहौर 1947 अब बटवारा 1947 कहलाएगी। विकी लालवानी ने फिल्म के इस नए टाइटल की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये दावा किया है। ये पिक्चर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में दिखेंगे ये सितारे

फिल्म में सनी देओल के अलावा आमिर खान भी दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि आमिर एक एक्सटेंडेड कैमियो करते दिखाई देंगे। यही नहीं फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म असगर वजाहत के प्ले जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्या ए नई पर आधारित है।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

सनी देओल और आमिर खान की इस फिल्म की कहानी 1947 के बटवारे के दौर की दास्तान कहेगी। फिल्म एक बूढ़ी हिंदू महिला माई के इर्द गिर्द घूमेगी, जो बटवारे के बाद लाहौर में ही रहती है। पहले गोविंद निहलानी ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, लेकिन निर्देशक राजकुमार संतोषी को इसकी कहानी बहुत पसंद आई और उन्होंने उनसे राइट्स ले लिए थे। कई साल पहले से ही राजकुमार संतोषी इस फिल्म में सनी देओल को ही लेना चाहते थे। फिर जब आमिर को इसकी कहानी सुनाई गई तो उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया। अब ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने जा रही है।