बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं अंजु शर्मा
गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं अंजु
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली महिला की भी मौत हो गई। महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थी। महिला कुरुक्षेत्र जिले के गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं। अंजू की शादी 1990 में पंजाब के पटियाला के अलाना गांव के पवन शर्मा से हुई थी। पवन शर्मा प्लांट में गैस लीकेज बंद करने का काम करते थे, उनकी करीब 4 साल पहले मौत हो गई थी। इनकी दो बेटियां हैं। हन्नी शर्मा और निम्मी शर्मा।

अंजु लंदन में निम्मी से मिलने के लिए जा रहीं थीं, वह यहां पर करीब 6 महीने रहने भी वाली थीं। निम्मी यहां पर अपने पति राहुल के साथ रह रही हैं। वहीं हन्नी अपने पति अमित के साथ वडोदरा में रह रही हैं। अंजू 10 दिन पहले अंजू अपने पिता जगदीश शर्मा और माता संतोष से मिलने के लिए गांव आई थीं। जगदीश शर्मा आबकारी विभाग में क्लर्क थे जो कि अब रिटायर हो चुके हैं। इन दिनों वह बीमार हैं और डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा है।

टेक आॅफ से पहले पिता से वीडियो कॉल पर की थी बात

टेक आॅफ से पहले अंजु ने अपने बीमार पिता से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने पिता से कहा था कि लौटने के बाद वो उनसे मिलने जरूर आएंगी। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि महिला की पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस वडोदरा में रहने वाली उनकी बेटी से डीएनए मिलान करेगी। वहीं, अंजु शर्मा भले ही अब हरियाणा में नहीं रहती हों लेकिन उनके माता-पिता अभी भी गांव रामशरण माजरा में ही रहते हैं। अंजु के भाई मिलिन शर्मा फिल्म डायरेक्टर हैं और वह भी वडोदरा में ही रहते हैं। अंजू का अंतिम संस्कार वडोदरा में ही होगा।

टेकआॅफ से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदमी खिलौना है, आता है, जाता है’ गाने का लगाया था स्टेटस

विमान में बैठने के बाद टेकआॅफ से पहले 1 बजकर 6 मिनट पर अंजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदमी खिलौना है, आता है, जाता है’ गाने का स्टेटस लगाया था। इसके बाद 1.40 बजे विमान क्रश हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। अंजू की बहन निधि ने कहा कि बहन ने मुझे घटना से पहले वीडियो कॉल की थी, लेकिन मैं उठा नहीं पाई।संस्कार वडोदरा में ही होगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कॉमन सेंटर पर होंगी भर्ती