जसमेर घराड़सी को 30 वोट से हराया
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला की कार्यकारणी का चुनाव गत दिवस संपन्न हुआ। इस चुनाव में वोटिंग के लिए देशभर से महासभा के सदस्य जाट धर्मशाला पहुंचे थे। चुनाव में कुल 694 वोट डाले गए, जिनमें से प्रधन पद के उम्मीदवार कृष्ण श्योकंद को 360 और उनके प्रतिद्वंद्वी जसमेर घराड़सी को 330 वोट मिले। कृष्ण श्योकंद ने 30 वोट से जीत दर्ज करते हुए जसमेर घराड़सी को हराया।

मतगणना के दौरान 4 वोट रद्द हो गए। इस चुनाव में कृष्ण श्योकंद के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की। जीत के बाद नवनियुक्त प्रधान कृष्ण श्योकंद ने कहा, यह जीत मेरी नहीं, समाज की है। चुनाव खत्म हो गया है, अब कोई गुट नहीं है। हम सब मिलकर जाट धर्मशाला को और ऊंचाई तक ले जाएंगे। उनका फोकस शिक्षा, खेल और सेहत क्षेत्र में सेवा देने पर रहेगा। साथ ही संस्था की मर्यादा और बुजुर्गों के सम्मान को प्रायोरिटी दी जाएगी।

जसमेर घराड़सी पैनल ने केवल एक सीट पर जीत दर्ज की

इस चुनाव में कृष्ण श्योकंद पैनल ने उपप्रधान से लेकर कार्यकारिणी मेंबर तक सब पदों पर जीत दर्ज की। उपप्रधान पद पर बन्नी सिंह ढुल, सचिव पद पर हरकेश लाल सहारण, सह सचिव पद पर होशियार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह नैन ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी में गंगा बिशन सहारण, रमेश मलिक, ऋषिपाल नैन, बलविंद्र संगरोहा और जितेंद्र कैंदल विजयी रहे। केवल 1 सीट पर जसमेर घराड़सी पैनल से अंग्रेज चीबा को जीत मिली है।

ये भी पढ़ें : Business News Hindi : भारत और अमेरिका मिलकर आगे बढ़ेंगे : ट्रंप

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का भी चेतावनी