Important Historical Events of 06 March : जानिए 06 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
198
Know the important events of March 06
2018 - शम्मी - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री।

Important Historical Events of 06 March : आज समाज नेटवर्क (2018 – शम्मी – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री।) हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध सहायक अभिनेत्री थीं। उनका असली नाम नर्गिस रबाड़ी (Nargis Rabadi) था। उनका जन्म 24 अप्रैल 1929 को हुआ था और उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन में काम किया।शम्मी ने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक में की  और लगभग 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

वे अक्सर फिल्मों में माँ, चाची, या हास्य-प्रधान सहायक पात्रों के रूप में दिखाई देती थीं। उनके अभिनय में सहजता और जीवंतता होती थी, जिससे वे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। बाद के वर्षों में उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया और नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी पहचान बनाई।6 मार्च 2018 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उनके निधन से हिंदी फिल्म उद्योग ने एक अनुभवी और बहुमुखी अभिनेत्री को खो दिया।

6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1953 – 74 वर्ष की आयु में जोसेफ़ स्टालिन का निधन।
  • 1967 – जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
  • 1996 – ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत ‘खाद्य के लिये तेल योजना’ को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
  • 2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
  • 2003 – अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
  • 2004 – उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
  • 2008 –
    राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
  • 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
  • 2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

6 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1992 – फवाद मिर्ज़ा – भारतीय घुड़सवार हैं।
  • 1945 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
  • 1944 – रामशरण जोशी – भारतीय पत्रकार, सम्पादक, मीडिया के अध्यापक और समाजविज्ञानी हैं।
  • 1936 – रामलाल बरेठ – प्रसिद्ध कत्थक नर्तक हैं जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले (बिलासपुर संभाग) से हैं।
  • 1921 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1508 – नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जन्म।

6 मार्च को हुए निधन

  • 1892 – अम्बिका चक्रवर्ती, प्रसिद्ध क्रान्तिकारी और नेता।
  • 1950 – सच्चिदानन्द सिन्हा – भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे।
  • 1995 – मोटूरि सत्यनारायण – दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
  • 2015 – राम सुंदर दास – भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 2018 – शम्मी – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री।