Important Historical Events of 06 April : जानिए 06 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएँ

0
143
Know the Important Events of April 6th
दिलीप वेंगसरकर - क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन और महान खिलाड़ी रहे हैं।

Important Historical Events of 06 April :आज समाज नेटवर्क (1956 – दिलीप वेंगसरकर – क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन और महान खिलाड़ी रहे हैं।) 1956 में जन्मे Dilip Vengsarkar भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान और उत्कृष्ट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वे भारतीय टीम के एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ थे, जिन्हें उनकी शानदार तकनीक और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था।

दिलीप वेंगसरकर ने टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और खासकर इंग्लैंड के प्रसिद्ध मैदान Lord’s Cricket Ground पर उनके प्रदर्शन को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने लगातार तीन शतक बनाकर एक खास रिकॉर्ड भी कायम किया। उनकी कप्तानी में भारत ने कई महत्वपूर्ण मैच जीते और उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खेल के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और समर्पण उन्हें एक महान खिलाड़ी बनाता है।

6 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
  • 1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
  • 1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
  • 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
  • 1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
  • 1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
  • 1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
  • 1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
  • 2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
  • 2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
  • 2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
  • 2008 –
    केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
    लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
  • 2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल
  • परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

6 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 – प्रणति नायक – भारतीय जिमनास्टर हैं।
  • 1956 – दिलीप वेंगसरकर – क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन और महान खिलाड़ी रहे हैं।
  • 1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
  • 1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम
  • 1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ
  • 1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1956 – दिलीप वेंगसरकर- प्रसिद्ध क्रिकेटर
  • 1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता

6 अप्रॅल को हुए निधन

  • 2021 – प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) – कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
  • 2001 – चौधरी देवी लाल – भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता।
  • 1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।