Important Historical Events of 25 August : आज समाज नेटवर्क (Shane Warne 400 Wickets) शेन वॉर्न, ऑस्ट्रेलिया के महानतम लेग स्पिन गेंदबाजों में से एक, क्रिकेट इतिहास में अपनी स्पिन जादूगरी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए, तो वह एक बेहद खास मुकाम बन गया। शेन वॉर्न ने यह उपलब्धि 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी।

यह एशेज सीरीज़ का मैच था, और वॉर्न ने माइकल आथर्टन को आउट करके अपना 400वां टेस्ट विकेट पूरा किया। उस समय वह यह कारनामा करने वाले केवल चौथे गेंदबाज़ बने थे। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ़ रिचर्ड हेडली, कपिल देव और कर्टली एम्ब्रोस को मिली थी। वॉर्न के 400 विकेट न सिर्फ़ उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम थे, बल्कि यह स्पिन गेंदबाज़ों के लिए एक प्रेरणा भी बन गए।

25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1351- सुल्ता्न फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी
  • 1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
  • 1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
  • 1957 – भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
  • 1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
  • 1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
  • 1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
  • 1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
  • 1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
  • 2003- मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
  • 2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
  • 2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1994 – विनेश फोगाट – भारतीय महिला पहलवान हैं।
  • 1962 – राजीव कपूर – फ़िल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।
  • 1888 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी – खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
  • 1953 – सुभाष सरकार – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
  • 1952 – विजयकान्त – भारतीय राज्य तमिलनाडु में सबसे पसंदीदा अभिनेता और राजनेताओं में से एक थे।
  • 1945 – विवेक कुमार अग्निहोत्री – आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
  • 1948 – लुईस इस्लेरी – ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
  • 1926 – बाबूराव काले – पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1918 – बी. पी. मंडल – भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।

25 अगस्त को हुए निधन

  • 2012 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
  • 2008 –अहमद फ़राज़ – प्रसिद्ध उर्दू कवि
  • 1972 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
  • 1969 – मख़दूम मोहिउद्दीन – प्रसिद्ध क्रांतिकारी भारतीय शायर थे।
  • 1963 – अल्लामा मशरिकी।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 24 August : जानिए 24 अगस्त की महत्वपुर्ण घटनाये