Important Historical Events of 16 February : जानिए 16 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ

0
158
Know the important events of 16 February
दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक

Important Historical Events of 16 February 🙁 1944 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।) दादा साहब फाल्के का निधन 16 फ़रवरी 1944 को हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता, निर्देशक एवं पटकथा लेखक थे और उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है। उन्होंने 1913 में भारत की पहली पूर्ण लंबाई की मूक फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण और निर्देशन किया, जिसने भारतीय फ़िल्म उद्योग की नींव रखी।

फाल्के जी ने अपने जीवनकाल में अनेक मूक फ़िल्मों का निर्माण किया और तकनीकी व रचनात्मक दृष्टि से भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। उनके सम्मान में भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च फ़िल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार स्थापित किया गया, जो भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस प्रकार, 1944 का वर्ष भारतीय सिनेमा के इस महान पुरोधा के निधन के कारण सदैव स्मरणीय रहेगा।

16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
  • 1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • 1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।
  • 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
  • 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
  • 2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
    2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
  • 2008-
    मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
    पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
  • 2010-
    हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।
    शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छह व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।
    2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1745 – थोरले माधवराव पेशवा – मराठा सामाज्य के चौथे।
  • 1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान
  • 1978 – वसीम जाफ़र – भारतीय क्रिकेटर
  • 1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
  • 1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक हैं।
  • 1932 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
  • 1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार हैं।

16 फ़रवरी को हुए निधन

  • 2022 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।
  • 2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
  • 2000 – बी. एस. केसवन – भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष थे। उन्हें ‘भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक’ के रूप में जाना जाता है।
  • 1944 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
  • 1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
  • TAGS
  • No tags found for this post.